हरियाणा के प्रवीण गुलाटी कर रहे है इस कोरोना काल मे तन-मन-धन से मानवसेवा

0
490

सेवा करते रहो फल की इच्छा न करो। इसी की पालना करते हुए प्रवीन गुलाटी द्वारा प्लेटेलेस देकर को गई एक सेवा। प्लेटेलेस देना भी एक कर्म है। मिशन कोरोना। अद्भुत प्रतिभा के धनी प्रवीन गुलाटी। अविश्वसनीय कार्य करते हैं फरीदाबाद हरियाणा निवासी प्रवीन गुलाटी। जान की परवाह ना करते हुए भी कोरोना संक्रमित लोगो को सेवा करते प्रवीन गुलाटी। सेवा का दूसरा नाम बनकर उभरे समाज सेवी प्रवीन गुलाटी। अपनी धुन में सवार होकर ओर जान की परवाह ना करते हुए जल सेवा के साथ-साथ फल, रक्तदान प्लेटेलेस, सेनिटाइजर, ऑक्सिमिटर, स्टीमर की सेवा करते हुए आपको मिल जाएंगे समाज सेवी प्रवीन गुलाटी। सभी के आशीर्वाद से एक बार फिर से सेवा करने का मौका मिला। मेट्रो हॉस्पिटल में एक एमरजेंसी केस में प्लेटेलेस देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस साल पहली बार प्लेटेलेस देने का मौका मिला। कोरोना काल मे यह सेवा करके बड़ी खुशी हो रही है। मैट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 16 फरीदाबाद में 17 वर्ष के लड़के को पेट से संम्बधित गंभीर बीमारी थी। उन्ही की सेवा कर सका। प्लेटेलेस देकर वह सही और स्वस्थ हो यही कामना है। सेवा ही सेवा करो फल की इच्छा ना करो।
अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर निकल पड़ते हैं जरूरतमंद की सेवा में। समाजसेवी प्रवीन द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवा जैसे जल सेवा, सेनिटाइजर वितरण, स्टीमर सेवा, ऑक्सिमिटर सेवा, फल वितरित सेवा निरंतर जारी है। प्रवीन गुलाटी निरंतर सभी की सेवा में भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है और सेवा कर रहे हैं। एक बार फिर से आगे बढ़ते हुए सेवा का मौका मिला। सेवा ही सेवा करो फल की इच्छा ना करो। अब वह लगातार कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घरों में जाकर उनको फल वितरण ओर उनके बाहरी कार्यो में भी सहायता कर रहे है। प्रवीन गुलाटी ने कहा कि रब की इच्छा के आगे सब झुक जाते हैं। सब रब के बंदे है। जो होगा वह रब की मर्जी से होगा। जब तक साथ है वह सेवा करते रहेंगे। अभी हाल ही में ऑक्सिमिटर ओर स्टीमर वह कोरोना से पीड़ित परिवार को दे चुके हैं और 15 दिन के बाद वापस लेकर फिर किसी ओर कोरोना पीड़ित परिवार को दे रहे है। प्रवीन गुलाटी के द्वारा अब तक 1 नंबर, 5 नंबर, जवाहर कॉलोनी, सुंदर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, 2 नंबर,11 सेक्टर, 19 सेक्टर, सेक्टर 23 संजय कॉलोनी आदि सभी विभिन्न जगहों पर ऑक्सिमिटर ओर स्टीमर उपलब्ध कराए हैं साथ ही खाना और फल वितरण भी किया जा रहा है। प्रवीन गुलाटी के द्वारा अब घर घर जाकर सैनिटाइजर भी वितरित किया जा रहा है। वह सैनिटाइजर की छोटी- छोटी बोतले कोरोना पीड़ित के साथ साथ आम जनता को भी उपलब्ध करा रहे है। कोरोना काल मे रक्तदान के साथ प्लेटेलेस कि सेवा भी जारी है। आजकल कोरोना काल मे जिस तरह प्लाज़्मा जरूरी है ठीक उसी प्रकार से अन्य किसी गंभीर हालत में प्लेटेलेस भी जरूरी होता है। प्लेटेलेस देने से कोई कमजोरी नही आती। प्रवीन गुलाटी द्वारा लगातार सभी को प्लाज़्मा ओर रक्तदान के साथ- साथ प्लेटेलेस देने के लिये भी प्रेरित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here