खानदेश की रणरागिनी पुरस्कार हुआ ऑनलाइन zoom मीटिंग द्वारा सम्पन्न

2
607

“हौसला, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास अगर है तो जीवन में कोईभी कार्य असाध्य नहीं”- श्रीमती संगीता धायगुडेजी इनका केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली के जलगांव जिला द्वारा आयोजित खानदेशकी रणरागिनी पुरस्कार समारोह में प्रतिपादन

केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली के जलगांव जिला द्वारा आयोजित खानदेशकी रणरागिनी पुरस्कार समारोह 2021 का आयोजन बहुत ही शानदार रूपमें ऑनलाइन पद्धति से तारीख 25 अप्रैल 2021 दोपहर 4:00 से 6:00 pm मैं आयोजित किया गया।

इस पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता धायगुडे- प्रादेशिक उपसंचालिका नासिक विभाग ,नासिक तथा समारोह के अध्यक्ष के रूप में डा‌. मिलिंद दहीवले – राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली उपस्थित थे।

इस समारोह में उपस्थित सभी मान्यवर एवं पुरस्कार प्राप्त महिलाओं को मार्गदर्शन करते हुए श्रीमती संगीता धायगुडे मैडम ने अपने जीवनका एक गृहिणी से प्रशासकीय अधिकारी बनने का सफर समझाया। साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त अपने आत्मचरित्र ‘हुमान’ इस पुस्तक का भी जिक्र उन्होंने किया। पुलिस सेवा में कार्यरत अपने पतिके देहांत के पश्चात कठिनाई एवं संघर्ष से भरा हुआ उनका जीवन कैसे मोड दर मोड करवट बदलता है और एक साधारण गृहिणी से कर्तव्य दक्ष प्रशासकीय महिला अधिकारी बनने तक का सफर अत्यंत ही प्रभावी शब्दों में उन्होंने सभी रणरागिनीसे साझा किया। अपने बच्चों एवं खुद की प्रशासकीय सेवा की पढ़ाई पूर्ण करना, एक कुशल प्रशासक बनना, जर्मनी मैं जाकर वहां के मंत्रियों द्वारा मान प्राप्त करना और नेलसन मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्राप्त करना यह सब कुछ जीवन में अकल्पनीय था ,परंतु यह संभव हुआ दृढ़ आत्मविश्वास और संकल्प से। उपस्थित सभी मान्यवर, पुरस्कार प्राप्त महिलाएं एवं श्रोताओं को संदेश देते वक्त उन्होंने कहा कि’ “हौसला, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास अगर है तो जीवन में कोईभी कार्य असाध्य नहीं”। खानदेशकी रणरागिनी पुरस्कार प्राप्त सभी सखियों को उन्होंने बहुत -बहुत बधाई दी। अपने अपने कार्य क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इस मौके पर समारोह के अध्यक्ष श्री मिलिंद दहीवले- राष्ट्रीय अध्यक्ष- केंद्रीय मानव अधिकार संगठन, नई दिल्ली, इन्होंने भी पुरस्कार प्राप्त सभी रणरागिनीओकी भूरी भूरी प्रशंसा की । एवं उनके मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। करोना जैसी महामारी के वक्त में केंद्रीय मानवIधिकार संगठन संपूर्ण भारतभर में अपना योगदान कैसे दे रहा है, इसके बारे में उन्होंने उपस्थिति सभीको मार्गदर्शन किया। तथा इस विपदा की घड़ी में केंद्रीय मानव अधिकार संगठन देशवासियोंके लिए खड़ा है यह आश्वासन दिया। इस पुरस्कार के यशस्वी आयोजन के लिए उन्होंने राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ शिवचरण उज्जैनकर, जलगांव जिला अध्यक्ष डॉ अजय पाटिल, जिला सचिव प्रा. राजकुमार कांकरिया तथा सभी पदाधिकारियों की विशेष प्रशंसा की।

समारोह में प्रास्ताविक करते वक्त, पुरस्कार आयोजक जलगांव जिला अध्यक्ष डॉ. अजय पाटिल इन्होंने इस रणरागिनी पुरस्कार को आयोजन करने के पीछे का मकसद एवं केंद्रीय मानव अधिकार संघटना के विविध उद्देश्यों के बारे में परिचय दिया| तथा मानव अधिकार के विविध कायदों के बारे में बताएं। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ शिवचरण उज्जैनकर इन्होंने किया। उज्जैन कर सर ने संघटना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर, प्लाज्मा दान शिविर ,मास्क बांटना, ऑक्सीजन सेवाएं देना ऐसी करोना महामारी मैं प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में उपस्थित सभी को रूबरू करवाया।
खानदेशकी रणरागिनी पुरस्कार प्राप्त सभी 35 महिलाओं को उन्होंने संघटनाके वतिसे शुभकामनाएं दी। इस समारोह में अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहने के लिए भी उन्होंने ह्रदय की गहराई से धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का सूत्र संचालन जलगांव जिला सचिव- प्राध्यापक राजकुमार कांकरिया एवं जलगांव तहसील उपाध्यक्षा -श्रीमती ज्योति राने मैडम इन्होंने किया।
कार्यक्रम के यशस्वी आयोजन हेतु आयोजन समितीके पदाधिकारी श्रीमान संजू भटकर -उत्तर महाराष्ट्र अध्यक्ष, श्रीमान राजेश पोतदार- उत्तर महाराष्ट्र संपर्कप्रमुख, श्रीमान भागवतसेठ राठोड उत्तर महाराष्ट्र संघटन सचिव ,प्राचार्य जगदीश सूर्यवंशी-उत्तर महाराष्ट्र महासचिव, प्रा.श्रीमती साधना लोखंडे -उपाध्यक्षा,जलगांव जिला ,डॉ.प्रशांत बडगुजर- जलगांव जिला सहसचिव , जलगांव जळगाव जिला महासचिव, श्रीमान विनोदभाऊ पाटील, श्रीमान किशोर पाटील- जलगांव तहसील अध्यक्ष, श्रीमान अजय पाटील – जलगांव तहसील सचिव, श्रीमती ज्योती राणे -जलगांव तहसील उपाध्यक्षा,श्रीमान महेंद्र महाजन- रावेर तहसील अध्यक्ष, श्रीमान विनायक वाडेकर- मुक्ताईनगर तहसील अध्यक्ष और मुंबई विभाग प्रमुख श्रीमान सुभाष कोळी सर, बुलढाणा जिला कार्यकारिणीसे जिल्हा संपर्क प्रमुख श्रीमान प्रमोद क्षीरसागर, बुलढाणा जिला सचिव -श्रीमान गजानन क-हे, बुलढाणा जिला उपाध्यक्ष श्रीमान मनोहर पवार, जिला प्रसिद्धी प्रमुख श्रीमान बबन महानमुने, बुलढाणा जिला महासचिव श्रीमान गणबासजी आदि सब की सहयोग एवं उपस्थिति प्राप्त हुई I
खानदेशी रणरागिनी पुरस्कार प्राप्त महिलाओं के नाम एवं क्षेत्र नीचे निर्देशित किए गए हैं:
1. अ‍ॅड.अमिता राजेश जळगावकर – विधि क्षेत्र-जलगांव
2. सी.ए. स्मिता अशोककुमार बाफना- सनदी लेखापाल क्षेत्र-जलगांव
3. श्रीमती डॉ.अनिता सतीश पाटील- योगशिक्षण व मानसोपचार क्षेत्र–जलगांव
4. श्रीमती नजमा इरफान तडवी-राजकारण क्षेत्र–मुक्ताईनगर
5. श्रीमती भावना योगेश बोरोले-राजकारण क्षेत्र-रावेर
6. श्रीमती शैला रवींद्र चौधरी-पाककला क्षेत्र–जलगांव
7. श्रीमती शैलजा शंकर करोडे- साहित्य क्षेत्र-जलगांव
8. श्रीमती प्रा.संध्या प्रमोद महाजन-साहित्य क्षेत्र-जलगांव
9. श्रीमती मंगला सुरेश पारख -समाजकार्य क्षेत्र-साक्री-धुळे
10. श्रीमती वैशाली चंद्रकांत पाटील-समाजकार्य क्षेत्र-जलगांव
11. कुमारी साक्षी महेंद्र पाटील-समाजकार्य क्षेत्र-यावल
12. श्रीमती संजीवनी संतोष ढगे-समाजकार्य क्षेत्र–मुक्ताईनगर
13. श्रीमती भारती रवींद्र काळे (पाथरवट)-समाजकार्य क्षेत्र-जलगांव
14. श्रीमती ज्योती घनश्याम बडगुजर -महिला उद्योजक जलगांव
15. श्रीमती रीना स्वप्निल सराफ -महिला उद्योजक-जलगांव
16. डॉ. जैस्मीन प्रदिप गाजरे -कला व संस्कृती-जलगांव
17. श्रीमती शुभांगी पराग बडगुजर -कला व संस्कृती क्षेत्र-जलगांव
18. श्रीमती अश्विनी भिलजी करंके -महिला व बालविकास क्षेत्र-शहादा नंदुरबार
19. श्रीमती प्रतिभा भास्कर ढाके-जनआरोग्य क्षेत्र-मुक्ताईनगर
20. श्रीमती वर्षा प्रवीण पाटील-जनआरोग्य क्षेत्र-रावेर–जलगांव
21. श्रीमती रीता लक्ष्मण सोनवणे-जनआरोग्य क्षेत्र-मुक्ताईनगर
22. श्रीमती मिनाक्षी ज्ञानदेव झाम्बरे-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-एरंडोल
23. श्रीमती शरीफा सायबू तडवी-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-जलगांव
24. श्रीमती शालिनी दिगंबरराव सोमकुंवर -प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-जलगांव
25. श्रीमती भारती रवींद्र देवरे-जनआरोग्य क्षेत्र-जळगाव
26. श्रीमती सुवर्णलता उत्तम अडकमोल-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-भुसावळ
27. श्रीमती मनीषा गोविंद चौधरी-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-अमळनेर
28. श्रीमती प्रतिभा तुळशीराम खडके-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-जलगांव
29. श्रीमती पुष्पा अवधूत पाटील-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-जलगांव
30. श्रीमती शीला ज्ञानेश्वर जावरे-प्राथमिक व शालेय शिक्षण क्षेत्र-भुसावळ
31. डॉ. इंदिरा संतोष पाटील -संशोधन क्षेत्र-जलगांव
32. डॉ. नयना अरुण झोपे-संशोधन क्षेत्र-जलगांव
33. श्रीमती गीता प्रवीण पाटिल -संशोधन क्षेत्र-बोदवड
34. डॉ.माधुरी सतीश पाटील-संशोधन क्षेत्र-जलगांव
35. डॉ.कांचन रामसिंग दामडे -संशोधन क्षेत्र-बोदवड.

2 COMMENTS

  1. केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली संस्थांन ने जलगांव खानदेशकी रणरागिनी पुरस्कार समारोह 2021 का आयोजन किया ये बात जळगांव वासी यों के लिये बहुत गौरवशाली है।
    खानदेशकी रणरागिनी पुरस्कार प्राप्त सभी सखियों का मनःपूर्वक अभिनंदन। एवं उनके मंगलमय भविष्य के लिए ओर
    अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here