8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन के अवसर पर महाराष्ट्र के लातूर शहर में केंद्रीय मानवाधिकार संगठन ,नई दिल्ली द्वारा महिला दिन संपन्न कई महिलाओं को महाराष्ट्र की रणरागिनि पुरस्कार से सम्मानित किया गया

0
840

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन हुआ महाराष्ट्र के लातूर शहर में केंद्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा संपन्न कई महिलाएं हुई सम्मानित

लातूर – लातूर शहर के वीरशैव समाज संस्कृतिक भवन लातूर में केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023 को मनाया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय डॉक्टर इकबाल अहमद जी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केंद्रीय मानवाधिकार संगठन, कार्यक्रम के उद्घाटन डॉ मिलिंद दहीवले राष्ट्रीय चेयरमैन एवं फाउंडर केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली , जिला परिषद सदस्य नामदेव पाटिल ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी नंदा बहन जी डॉ ज्योति गौरव वुवेन ग्रिवरंस रिड्रेसल ट्रस्ट नई दिल्ली, माननीय डॉक्टर सूरज बेहेरे गोवा राज्य अध्यक्ष केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली ,माननीय डॉ.सीनियर एडवोकेट विजय कुमार कस्तूरे सर नेशनल कोर कमिटी मेंबर केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली , बबन महामुने सुप्रसिद्ध कथाकार एवं नेशनल कोर कमेटी मेंबर केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली ,सौ.सीमा सूरज बहरे द्वारा राज्य महिला अध्यक्ष गोवा केंद्रीय मानवाधिकार संगठन ने दिल्ली, श्रीमती प्रीति ताई भगत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महिला आघाडी लातूर प्रमुख तौर पर मंच पर उपस्थित थे संगठन के अध्यक्ष डॉ.मिलिंदजी दहीवले ने संगठन की विस्तार से जानकारी और सभी संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों को 1 जनवरी से शुरू हुए नए कार्य की दी। साथी महिला दिन के उपलक्ष में महिलाओं ने सक्षम बनकर समाज कार्य करने के लिए आगे आने को कहा इसी मंच से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन के अवसर पर वुमन ग्रीवेंस रिड्रेसल ट्रस्ट (महिला शिकायत निवारण ट्रस्ट दिल्ली ) की औपचारिक रूप से स्थापना कर संगठन महिलाओं के उन्नयन हेतु सुरू करने की घोषणा की पूरे भारत वर्ष में यह संगठन महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कार्यरत रहेगा इस संस्था में 10000 महिला अधिवक्ताओं का पैनल बनाकर कानूनी तरीके से महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कार्यरत है ऐसे जानकारी दी इसमें अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार एवं आने वाली महिला शिकायतों का शीघ्र निपटान हेतु कार्य के बारे में जानकारी दी और नए प्रकल्प अभियान शुरू करने की योजना बताई, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट विजय कुमार कस्तूरेजी ने महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचारों पर सख्त बनाए हुए कानून की जानकारी दी और स्त्री भ्रूण हत्या को रोकने के लिए गीतों के माध्यम से अपने विचार बताएं , सुप्रसिद्ध कथाकार श्री भवन महामुनी जी ने शब्दों के ऊपर मार्गदर्शन किया और विशेष महिला दिन के अवसर पर महिलाओं को बचत गट के माध्यम से कार्य करने के लिए जागृत किया, इसी बीच महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध डांसर टीना कोल्हापुरी करने लावणी के माध्यम से अपने नृत्य को पेश किया पेश किया आदरणीय राजयोगिनी नंदा नंदा बहन जी ने अध्यात्म के माध्यम से किस तरीके से हम हमारे मन को हमारे घर को हमारे परिवार को कैसे तनाव मुक्त कर सकते हैं इस विषय पर मार्गदर्शन किया । गोवा के राज्य अध्यक्षा सौ.सीमा सूरज बहरे इन्होंने सरकारी और गैरसरकारी कार्यस्थल पर होने वाले महिला उत्पीड़न के बारे में रोक लगाने वाली विशाखा समिति के बारे में समझा कर बताया और महिलाओं ने अपने हक अधिकार के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने के लिए बात की, महाराष्ट्र के महिला अध्यक्षा एवं प्रमुख वुमन ग्रीवेंस रिड्रेसल ट्रस्ट के डॉ ज्योति गुरु मैडम ने महिलाओं को निडर बन कर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़कर सक्षम बनने की जरूरत है ऐसा कहा ।
इस अवसर पर संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव श्री अनिल जी ,जनार्दन भावेजी इन्हे भारतीय संविधान की किताब भेट स्वरूप में देकर सम्मानित किया गया । सौ भाग्यश्री अनिल कोकने, एडवकेट सौ सुरेखा श्रृंगारे इन्हें क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया गया । साथ ही विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं को महाराष्ट्र कि रणरागिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए , श्री अनिल कोकने ,श्री जनार्दन भावे , सौ भाग्यश्री कोकनेे ,श्री शिवराज एकलिंगे ,श्री संदीप इंडे ,श्री संतोष सोनोने , नीलेश बिराजदार,बशीर भाई शेख और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here