केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली शाखा जळगाव की ओर से जळगाव की माहापौर मा. जयश्रीताई महाजन द्वारा विभिन्न पुरस्कारों के हुआ वितरण

0
442

जळगाव:-12 सितंबर 2021 रविवार को संस्कृति माध्यमिक विद्यालय मेहरून परिसर जळगाव यहां पर केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ.मिलिंद दहीवले ओर जळगाव की माहापौर मा.जयश्रीताई महाजन इनकी उपस्थिति मे मौजूद शिक्षकों का ,मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का समाज गौरव पुरस्कार से सम्मान किया गया ।
संगठन की ओर से मा.जयश्रीताई को समाज भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साथ ही श्री किशोर पाटिल इन्हें भी समाज गौरव से सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता एवं डॉ. नयना झोपे(महाजन) इन्हें साउथ वेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी की ओर से समाज सेवा मे मानद पी.एच.ड़ी. प्रदान की गई ।
संगठन के सक्रीय पदाधिकारी डॉ.संजू भटकर इन्हें महाराष्ट्र राज्य महासचिव इस पद पर नियुक्त किया गया।
मंच पर
संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ पंकज बाबूलाल इंगळे ,नाशिराबाद जळगाव,डॉ संजू भटकर,डॉ. अजय पाटिल, मा. जयश्री महाजन माहापौर,मा.डॉ. मिलिंद दहीवले उपस्थित थे ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन गत 13 वर्षों से पूरे भारत वर्ष में सक्रिय है केंद्र एवं राज्य सरकार के कई निवृत्त कर्मचारी संगठन से जुडे हुए है।
संगठन अलग- अलग क्षेत्र मे कई राज्य मे अपना परचम लहरा रहा है।
संगठन के कार्य ,उद्देश्य,अपने अधिकार एवं अपने कर्तव्य के बारे मे विस्तार से बताया गया संगठन द्वारा जन सेवा मे निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई। साथ ही संगठन द्वारा डॉ पंकज इंगळे सर के नेतृत्त्व मे वर्षा कंसल्टिंग क्लीनिक का निर्माण किया गया यहां पर मेडिसिन की 24×7 मेडिकल सेवा, नामचीन विविध क्षेत्र के डॉक्टरों की बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई ताकी कोई भी पेशंट को आसानीसे इलाज मिल सके।
ओर भी कई उपक्रम संगठन द्वारा शुरू किए गए।
इस प्रोग्राम मे प्राध्यापक राजकुमार कांकरिया ,श्री अजयकुमार पाटील,साधना लताई लोखंडे,ज्योती राणे,येवले मैडम ,डॉ प्रशांत बडगुजर,जितेंद्र पाटिल, गणेश पाटिल,किशोर नेवे,रविन्द्र राव एवं नवनियुक्त सदस्यगणों की उपस्थिति थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here