श्रीमती विमालबाई हिरामन भील इन्हे केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन,नई दिल्ली शाखा जलगांव की ओर से समाजसेवा एवं मानवीय मूल्य इस क्षेत्र मे योगदान के लिए खानदेश की रणरागिनी 2021 यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

0
590

श्रीमती विमलबाई हीरामन भील इन्हें केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली शाखा जलगांव की ओर से समाज सेवा एवं मानवीय मूल्य इस क्षेत्र में योगदान के लिए खानदेश की रणरागिनी 2021 यह पुरस्कार प्रदान

जलगांव से हमारे प्रतिनिधि प्रा राजकुमार कांकरिया की रिपोर्ट

शिरपुर की एम व्ही के एम संस्था द्वारा संचालित विमान प्रशिक्षण केंद्र का एक विमान तारीख 6 जुलाई 2021 को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
जिसकी वजह से विमान के पायलट की जगह पर ही मृत्यु हो गई। परंतु विमान में स्थित प्रशिक्षणार्थी पायलट अंशिका गुर्जर यह विमान के मलबे में फंसी हुई चोपड़ा तालुका की वर्डी गांव के निकट पाई गई| तभी उस गांव में स्थित आदिवासियों ने मानवता का दर्शन देते हुए उस प्रशिक्षणार्थी पायलट को मलबे से बाहर निकाला। किंतु एंबुलेंस तक लेकर जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं था। ऐसे वक्त श्रीमती विमलबाई भील इन्होंने अपनी साड़ी उतारकर उसकी झोली बनायी और घायल पायलट अंशिका को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया जिससे उसकी जान बच पाई।
मुसीबत में इंसान इंसान के काम में आता है, इस मानवीय मूल्य का दर्शन देते हुए, सारे आदिवासी और विमला बाई भील इन्होंने सराहनीय कार्य किया।
उनके इसी मानव सेवा योगदान के लिए केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली शाखा जलगांव की ओर से उन्हें खानदेश की रणरागिनी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली के जलगांव जिला अध्यक्ष डॉ अजय पाटिल, जलगांव तालुका अध्यक्ष श्री किशोर पाटिल, महिला उपाध्यक्षI श्रीमती ज्योती राणे ,पुरुष संघटक श्री जितेंद्र पाटील- संघर्ष दिव्यांग संस्था आणि श्री गणेश पाटील आदी मान्यवरांने उनके वर्डी ता. चोपडा मैं स्थित घर जाकर उन्हें यह पुरस्कार सन्मान चिन्ह और फूल माला प्रदान की।
केंद्रीय मानव अधिकार संगठनके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मिलिंद दहीवले, राष्ट्रीय संघटन सचिव डॉ शिवचरण उज्जैनकर , जलगांव जिला सचिव राजकुमार कांकरिया,जलगांव जिला उपाध्यक्षI श्रीमती साधनाताई लोखंडे, जिल्हा सहसचिव डॉ प्रशांत बडगुजर, जलगाव तालुका सचिव अजयकुमार पाटील एवं केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली के सभी पदाधिकारियों ने श्रीमती विमलबाई भील इनका अभिनंदन और गुणगौरव किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here