बिहार राज्य के पटना महानगर में राजेंद्र नगर शाखा मैदान में आज प्रातः 8:00 बजे पर्यावरण भारती द्वारा बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्रीमान अमरेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा फलदार पेड़ कटहल, जामुन, आंवला, आम, कदंब का पौधारोपण किया गया।
माननीय कृषि मंत्री जी ने कहा कि भारत ही नहीं पूर्ण विश्व में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मानव काल के गाल में असमय चले गए। प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु वृक्षारोपण एवं संरक्षण आवश्यक है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख माननीय अरुण जैन जी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शांडिल्य, सामाजिक समरसता गतिविधि के अनिल कुमार जी, प्रचारक देवेंद्र जी, खगड़िया जिला के कार्यकर्ता सुशील कुमार जी, दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप जी इत्यादि ने भाग लिये।