राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज जयंती और सामाजिक न्याय दिवस संपन्न
केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली जिला शाखा भंडारा ने मनाया राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज का जन्मदिन और सामाजिक न्याय दिन
भंडारा : केंद्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली जिला शाखा भंडारा के जिला कार्यालय में रैयतों के राजा राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज जयंती ती और सामाजिक न्याय दिन मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रंजूताई बांगर, मुख्य अतिथि के रूप में रजनीताई वैद्य, विजय नंदागवली, मंगेश हुमने, नाशिक चवरे, विनोद रामटेके, संजीव भांबोरे, विक्रांत भवसागर, नागरतन रंगारी, प्रवीण भोंदे, सुर्यप्रकाश हुमने, हरिश्चंद्र धांडेकर, विनय सुदामे, अचल मेश्राम, सोहन मेश्राम, शशिकांत भोयर, संजीव भांबोरे, सुबोध रंगारी, डॉ. देवानंद नंदागवळी आदी मान्यवरोने राजर्षी छत्रपती शाहू महाराज के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कराकर पुष्प अर्पित किए। और शाहू महाराज को अभिवादन किया गया। साथ ही “सामाजिक न्याय दिन” मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में, रंजूताई बांगर ने आधुनिक महाराष्ट्र के संस्थापक के रूप में शाहू महाराज की प्रशंसा की। , मंगेश हुमने, विजय नंदागवली, नाशिक चवरे, अचल मेश्राम, विक्रांत भवसागर, प्रवीण भोंदे, सोहन मेश्राम, नागरतन रंगारी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने शाहू महाराज के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला, उनके विचारों को आत्मसात करने का मार्गदर्शन किया।
डॉ देवानंद नंदगवाली ने अपने प्रास्ताविक भाषण में शाहू महाराज के सामाजिक कार्य और सामाजिक न्याय दिवस के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवानंद नंदागवली ने किया। जबकि महेंद्र तिरपुडे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए भिमराव बन्सोड, रमेश यावलकर, अनिल चचाणे ने प्रयास किया।